हिमाचल

सीएम ने की ठियोग अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शिमला जिले के ठियोग अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने ठियोग उप-मण्डल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग तथा मोहरी के नवनिर्मित भवनों का भी लोकार्पण किया।

ठियोग के नेहरू मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में आर्थिक संकट की सबसे बड़ी चुनौती से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि शिमला जिले के सेब उत्पादकों को उनकी उपज के बेहतर दाम मिलें और न्यूनतम समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि करने के साथ बागवानों से सेब प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा गया।

इस वर्ष से प्रदेश सरकार द्वारा सेब के लिए यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अनेक कल्याणकारी निर्णय लेकर सभी वर्गों का उत्थान सुनिश्चित किया है। पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गाय व भैंस के दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।

ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की जा रही विकासात्मक परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, राज्य वन निगम के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र कंवर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

13 mins ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

15 mins ago

व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चैधरी आईआरएस ने…

17 mins ago

रेसर विजेता श्रेया लोहिया को प्रतिभा पुष्प अवार्ड से नवाजा

यूएस बेस्ड एनआरआई प्रतिभा पुष्प फाउंडेशन जो वर्ष 2018 से पुरातत्व, नृत्य, मेले और त्यौहार,…

21 mins ago

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

16 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

16 hours ago