हिमाचल

सीएम ने की ठियोग अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शिमला जिले के ठियोग अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने ठियोग उप-मण्डल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग तथा मोहरी के नवनिर्मित भवनों का भी लोकार्पण किया।

ठियोग के नेहरू मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में आर्थिक संकट की सबसे बड़ी चुनौती से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि शिमला जिले के सेब उत्पादकों को उनकी उपज के बेहतर दाम मिलें और न्यूनतम समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि करने के साथ बागवानों से सेब प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा गया।

इस वर्ष से प्रदेश सरकार द्वारा सेब के लिए यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अनेक कल्याणकारी निर्णय लेकर सभी वर्गों का उत्थान सुनिश्चित किया है। पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गाय व भैंस के दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।

ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की जा रही विकासात्मक परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, राज्य वन निगम के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र कंवर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

8 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

13 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

13 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

14 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

14 hours ago