Follow Us:

कुल्लू दशहरे में पहुंचे CM, सोनू निगम ने अपनी आवाज़ से बिखेरा जलवा

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। जाने माने गायक सोनू निगम ने अपनी सुरीली आवाज से हिन्दी फिल्मों के नगमें प्रस्तुत करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस उत्सव का अपना ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। यह व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि से भी प्रसिद्ध उत्सव है, जिसमें देश के अलग-अलग भागों से व्यापारी भाग लेते हैं और विदेशों के सांस्कृतिक दल पूरे जोश के साथ इस उत्सव की शोभा बढ़ाते हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से समाज में व्याप्त नशे की बुराई से मिलकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश को पॉलिथीन मुक्त बनाने की भी आवश्यकता है।

जिसमें सभी के संयुक्त प्रयास होने चाहिए। राज्य सरकार ने व्यक्तिगत और नगर परिषदों से 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर पॉलिथीन खरीदने की नई पहल की है। इससे न केवल प्रदेश पॉलिथीन मुक्त राज्य बनेगा, बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा।