हिमाचल

सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी की जाए 100 फीसदी: मुख्यमंत्री

बजट 2022-23 में हिमाचल के मुद्दों को सामने रखते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से सेब पर लगने वाली इम्पोर्ट ड्यूटी को 50 फीसदी से 100 फीसदी करने की मांग की है। उन्होने मंडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मंजूर करने की भी मांग रखी।

ये मांग उन्होंने 2022-23 के बजट के लिए बुलाई गई बैठक में रखी। उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन हिमाचल के कई लोगों की रोजी-रोटी का जरिया है। पर सेब के आयात के कारण सेब के दाम गिर रहे हैं जिस कारण प्रदेश के कई बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है

उन्होंने कहा कि इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने के साथ-साथ सेब को ओपन जनरल लाइसेंस की सूची से बाहर किया जाना चाहिए।

मंडी एयरपोर्ट को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट किया जाए घोषित

मुख्यमंत्री ने मंडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को राष्ट्रीय महत्त्व की परियोजना घोषित करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि मंडी लद्दाख के नजदीक है जिस कारण ये हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। इस परियोजना पर 300 करोड़ का खर्चा आना है

कोरोना काल में राजस्व घाटे के चलते प्रदेश ने केंद्र से 600 करोड़ की मदद मांगी है और जीएसटी के कारण राजस्व में घाटे की भरपाई को तीन साल तक बढ़ाने को कहा।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

4 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

14 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

14 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

14 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

14 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

14 hours ago