हिमाचल

CM द्वारा बागी विधायको को काले नाग कहना अमर्यादित: विपिन परमार

हिमाचल प्रदेश में चल रही सियासी उठापठक के बीच भाजपा लगातर कांग्रेस सरकार के अल्पमत में होने की बात कह रही है। भाजपा विधायक व पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस की ओर कहा कि कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए रेवड़ियां बांटी जा रही हैं।

विपिन परमार ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के चुने विधायको के सहयोग से बीजेपी कैंडिडेट हर्ष महाजन की जीत हुई जिसके बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार हिल गई है। उन्होंने कहा कि उसके बाद बिना किसी दलील को सुने सदस्यता रद्द करने का फरमान जारी किया गया। परमार ने कहा कि सरकार को बचाने के लिए अब रेवड़ियां बाटने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस अपनी डूबती नैया को पार लगाने के लिए रेवड़ियां बांट रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ अपनी आवाज उठाने वाले चुने हुए विधायकों को मुख्यमंत्री ने काले नाग कह डाला। बीजेपी इस तरह के अमर्यादित शब्दो की निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि इन विधायकों के कांग्रेस के द्वारा पुतले फूंके जा रहे हैं। जिससे प्रदेश में अव्यवस्था फैलाई जा रही हैं। इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री स्वयं हैं। परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार अल्पमत में हैं। विधानसभा में कटौती प्रस्ताव के दौरान उन्हें मतदान से वंचित रखा गया.

जिससे पता चल गया था कि यह सरकार अल्पमत में हैं। बीजेपी के पंद्रह सदस्यों को सदन से निष्कासित किया गया। सरकार के पास पूरा बहुमत नहीं था। 12 बजे सदन शुरू होना था बीजेपी के और छह अन्य विधायक सदन में थे लेकिन स्पीकर सदन में नहीं आए दो बजे आने के बाद बजट पास किया गया।

विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस की बीजेपी ने कांग्रेस के विधायकों पर कोई दबाव नहीं डाला है। उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी है विपक्ष प्रदेश किस दिशा में जा रहा है इसको लेकर चिंतित है।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

8 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

8 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

15 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

15 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

15 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

15 hours ago