Categories: हिमाचल

स्वतंत्रता दिवस पर CM ने कम करवाई 495 कैदियों की सजा, 3 की रिहाई

<p>प्रदेश की जेलों में सजा काट रहे 495 कैदियों के लिए राहत भरी खबर है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश सरकार ने कैदियों की सजा में कटौती कर दी है। यही नहीं अच्छे आचरण और व्यवहार के चलते प्रदेश की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे तीन कैदियों को रिहा किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नाहन जेल में सजा काट रहे परमिंदर, विनोद, राजन को रिहा कर दिया गया है।</p>

<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैदियों की सजा माफ की है। इसके बाद जेल विभाग ने कैदियों की सजा माफ की है और 3 को रिहा किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजीवन कारावास की सजा काट रहे ऐसे कैदियों को जिन्हें दस साल से अधिक का समय हुआ है, उन्हें तीन माह की सजा माफ की है।</p>

<p>5 साल से अधिक और दस साल तक के कारावास कैदियों को दो माह, तीन वर्ष से अधिक और पांच वर्ष तक कारावास कैदियों को 45 दिन, एक वर्ष से अधिक और तीन वर्ष तक के कारावास कैदियों को एक माह तथा तीन माह से अधिक और एक वर्ष तक के कारावास कैदियों की सजा में 15 दिनों की कटौती कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

18 hours ago

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

23 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

23 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

23 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

23 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

23 hours ago