<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की जनता का प्रदेश में मतदान में बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों में मतदान के लिए जो उत्साह देखने को मिला उसके लिए सभी प्रदेशवासी बधाई के पात्र हैं।प्रदेश में महिलाओं तथा युवाओं ने विशेष रूप से इस मतदान में रूचि दिखाई जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। यह खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने शांति व सौहार्द की परम्परा को बनाए रखा और पूरी मतदान प्रक्रिया में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन द्वारा दिये गए योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पुरूषों के मुकाबले इस बार महिलाओं द्वारा अधिक मतदान किया गया है। इस बार प्रदेश में 74.38 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जो लोकतंत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का सूचक है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि महिला शक्ति देश तथा प्रदेश में अधिक सुरक्षित अनुभव कर रही हैं तथा पांच सालों में मोदी सरकार उनके कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए आरम्भ किए गए कार्यक्रमों से संतुष्ट हैं।</p>
<p>जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र सिराज में हुए रिकार्ड 81.47 प्रतिशत मतदान के लिए विशेष रूप सिराज की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सिराजवासियों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि वे विकास के साथ हैं।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…