Follow Us:

दिल्ली में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले कैडेट्स को CM ने दिया सम्मान

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गणतंत्र दिवस पर परेड में हिस्सा लेने वाले सभी कैडेट्स को सम्मानित किया है। साथ ही ग्रुप कमांडर ललित जोशी को भी मुख्यमंत्री ने सम्मान दिया और कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। जिन बच्चों ने दिल्ली में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया वे बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में प्रतिभागियों की कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में बच्चे पीछे रह जाते हैं। उनको आगे लाने के लिए हिमाचल सरकार कोई नई तरकीबों पर विचार कर रही है और जल्द ही ये लागू की जाएंगी। ये मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में हुई। य़े एक औपचारिक भेंट थी।