हिमाचल

CM ने किया मंड़ी शिवरात्रि मेले का शुभारंभ, देवी-देवताओं के नजराने में की बढ़ोतरी की घोषणा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से विश्वविख्यात अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का विधिवत् शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुख्य देवता राज माधोराय के प्रसिद्ध मन्दिर में शीश नवाया तथा पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया जो श्री राज माधोराय मन्दिर से आरम्भ होकर पड्डल मैदान पर समाप्त हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित लोगों ने शोभायात्रा में स्थानीय देवी-देवताओं की पालकियों को उठाकर पड्डल मैदान तक पहुंचाया। जलेब में जिला के लगभग 216 देवी-देवताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया तथा श्री माधोराय मन्दिर में पूजा-अर्चना की।

ऐतिहासिक पड्डल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में देवी-देवताओं के चढ़ावे में भी गिरावट आई है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने बजंतरियों के मानदेय को दोगुना करने का निर्णय लिया है। पिछले वर्ष बजंतरियों के मानदेय पर 9.52 लाख रुपये व्यय किए गए थे जबकि इस वर्ष इस पर 19 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने देवी-देवताओं के राशन में 50 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस पर 16.38 लाख रुपये व्यय किए गए थे जबकि इस वर्ष 25 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में भी 33 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नजराने और मानदेय के लिए 50 लाख रुपये प्रदान किए गए थे जबकि इस वर्ष इस पर 75 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे जो प्रदेश सरकार की देव संस्कृति में अटूट श्रद्धा और विश्वास को प्रदर्शित करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मंडी शिवरात्रि की पूरे देश में एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से अधिक के समय में कोरोना महामारी के कारण मेले व त्यौहारों के आयोजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा लेकिन अब प्रदेश में कोरोना मामलों में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि यह देश के वैज्ञानिकों द्वारा उपलब्ध करवाई गई वैक्सीन के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में आरम्भ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

17 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

17 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

17 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

17 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

17 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

23 hours ago