Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री GS बाली ने स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को दी बधाई

डेस्क |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 वर्षां के बाद दूसरा गोल्ड मिला है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। समस्त देशवासियों के लिए आज का दिन बहुत एतिहासिक है क्योंकि भारत का ओलंपिक एथलेटिक्स में यह पहला मेडल है। नीरज चोपड़ा की यह उपलब्धि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी।

वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि देश के लिए खुशी और गर्व का इससे अपार कोई क्षण नहीं हो सकता। नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर भारत का वर्षों का सूखा खत्म किया है। नीरज चोपड़ा का ये गोल्ड मेडल हर भारतीय के लिए कभी न भूलने वाली गोल्डन मोमेंट है। आज हर भारतीय को नीरज पर गर्व है। देश नीरज की इस उपलब्धी को हमेशा याद रखेगा। 

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीता है। ये गोल्ड मेडस नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में जीता है। भारत ने ओलंपिक खेलों में 13 साल बाद एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक के साथ कुल 7 पदक हो गए हैं।