Follow Us:

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री, ‘विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर केंद्रीय मंत्रियों से हुई चर्चा’

पी. चंद |

दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला लौट आये हैं। मुख्यमंत्री ने शिमला सचिवालय में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली दौरे में हिमाचल के विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा हुई है। प्रदेश के विकास में गति मिले इसके लिए सहयोग को लेकर बात हुई है। केंद्रीय बजट से पहले यह महत्वपूर्ण दौरा था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में कमी आई है। 31 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में रिव्यु किया जाएगा। इसके बाद आगामी स्थितियों पर कोई निर्णय लिया जाएगा।