Categories: हिमाचल

हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वचनबद्ध है सरकार: सीएम जयराम

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोगों से सरकार को अपना सक्रिय सहयोग देते रहने का आग्रह किया। जिससे कि राज्य में विकास की गति में कोई बाधा न आए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के धर्मशाला में प्रसिद्ध जोरावर मैदान में लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार जिसने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं को बधाई देते हुए कहा कि भारत को दुनिया के विकसित राष्ट्रों में से एक बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने इन 100 दिनों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि भारत एक गतिशील राष्ट्र के रूप में उभरे और हिमाचल प्रदेश की विकासात्मक जरूरतों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और उदारतापूर्वक कार्य किया है।

जयराम ठाकुर ने अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में प्रदेश के लोगों को भाजपा का पूर्ण सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया। हिमाचल प्रदेश में भाजपा को देशभर में सबसे अधिक वोट प्राप्त हुए हैं और कांगड़ा लोकसभा सीट पर 72 प्रतिशत वोट हासिल हुए जोकि देशभर में सबसे अधिक है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता अभी भी भाजपा की लोकसभा में इस ऐतिहासिक जीत के सदमें से नहीं उभर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा प्रत्याशी प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल करने में सफल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने का निर्णय केन्द्र सरकार की पहले 100 दिनों के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है, इससे देश को एक राष्ट्र एक संविधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि चन्द्रयान-2 ने भी यह सुनिश्चित किया है कि विश्व समुदाय भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्वीकार करे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा के विकास को शीर्ष प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कई पर्यटन योजनाएं चल रही है और रज्जू मार्ग का कार्य अगले वर्ष मई में पूरा हो जाएगा तथा हिमानी चामुण्डा रज्जू मार्ग बनाने के प्रयास जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष 7-8 नवम्बर को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेटर्ज मीट के लिए धर्मशाला को चयनित किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

Politics: जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहे सुक्खू: जयराम

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए…

8 mins ago

संघ ने उजागर की मेडिकल कॉलेज नाहन की अव्यवस्थाएं, सरकार से सुधार की मांग

नव भारत युवा संघ ने डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन की अव्यवस्थाओं को…

13 mins ago

Hamirpur News: मॉडल प्रदर्शनी में कन्या स्कूल हमीरपुर अव्वल, नरेली ने प्रश्नोत्तरी में मारी बाजी

Children's Fair 2024: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में सोमवार को आयोजित बाल…

17 mins ago

देहरा के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा: कमलेश ठाकुर

Kamlesh Thakur public grievances: देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को ग्राम…

22 mins ago

द्रमण में बनेगा मार्केट यार्ड

Market yard in Dramman: मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की है कि द्रमण…

26 mins ago

राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना से हिमाचल के किसानों को बड़ा लाभ: बाली

Rajiv Gandhi Natural Farming Start-Up Scheme: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के नेता…

40 mins ago