हिमाचल

राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर CM जयराम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हे याद किया गया. राजीव गांधी का निधन आज के ही दिन 21 मई 1991 को एक बम धमाके में हुआ था. शिमला में भी सदभावना चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प भेंट किए गए. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. उनके साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राजीव गांधी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा के सामने पूर्ण पुष्प अर्पित किए. इसके बाद कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राजीव गांधी को याद किया गया.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजीव गांधी को याद किया और कहा की राजीव गांधी देश के युवा प्रधानमंत्री थे जिनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है. राजीव गांधी ने आज के दिन देश के लिए आतंकवाद में अपना बलिदान दिया था. आज भी देश में ऐसी विघटनकारी ताकतें माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं जिनसे एकजुट होकर मुकाबला करने की जरूरत है. राजीव गांधी द्वारा भारत के लिए दिए योगदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए.

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनकी शादी 1968 में सोनिया गांधी से हुई थी। राजीव गांधी ने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की कमान संभाली थी। अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण करने के बाद वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने। उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के आत्मघाती हमला में राजीव गांधी का निधन हुआ था.

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

17 mins ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

22 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

25 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

30 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

38 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago