Follow Us:

उपचुनाव की घोषणा होते ही परिवार संग कुलदेवी के दरबार पहुंचे CM जयराम

|

मंडी लोकसभा और तीन अन्य विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र मंडी में सराज घाटी की ऊंची चोटी पर स्थित माता शिकारी मंदिर पहुंचकर अपनी कुलदेवी के दर्शन किए। अपनी पत्नी डॉ साधना ठाकुर के साथ करसोग होते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिकारी माता के दर्शनों को पहुंचे।

उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया कि यह उनका नितांत निजी दौरा है। इस दौरान वह रास्ते में आने वाले अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भी मिले, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया जबकि मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल पूछा और समस्याएं भी सुनी।

बता दें कि आचार संहिता लागू हो जाने के चलते मुख्यमंत्री कहीं भी कोई घोषणा नहीं कर पाए और न उनके साथ कोई सरकारी अमला था। उबड़ खाबड़ कच्ची पक्की सड़कों से होते हुए वह अपने निजी स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ शिकारी देवी के दर्शन करके वाया जंजैहली अपने घर लौटे।