Categories: हिमाचल

सोलन डिप्टी कमिश्नर करेंगे कसौली गोलीकांड की जांच: CM जयराम

शिमला के कसौली में हुए गोलीकांड के पूरे प्रकरण की जांच सरकार ने शिमला के मंडल आयुक्त को सौंप दी है। जबकि सोलन के डिप्टी कमिश्नर पूरी घटना की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे। मुख्यमंत्री ने मंडल आयुक्त को घटना से जुडे़ सभी पहलुओं की जांच करने को कहा गया है।

वह इस घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के संदर्भ में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच रिपोर्ट 15 दिन के भीतर सरकार को सौंपी जाएगी। बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय में गुरुवार को पूरी घटना को लेकर सरकार को अपना पक्ष रखना है।

वहीं, इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, हम सब लोग इस घटना से आहत हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण तोड़ने का काम चल रहा था। कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति ने गोली चलाई जिससे महिला अधिकारी की मौत हुई और एक मजदूर घायल है। सीएम ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा तथा दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर हाल में कानून व्यवस्था को कायम रखा जाएगा तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाएगा

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

31 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

54 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago