<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सुंदरनगर में अखिल भारतीय पेंशनर दिवस पर कहा कि राज्य सरकार पेंशनरों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान पेंशनधारकों ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करने में प्रमुख भूमिका रहती है। सीएम ने कहा कि सेवानिवृत होने के बाद भी सेवानिवृत कर्मचारी सरकार को राज्य के विकास के लिए नीतियों और कार्यक्रम को तैयार करने में सक्रिय योगदान देते हैं।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया गया है। इस अवसर पर राज्य पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष एचआर वश्ष्ठि ने संघ की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री से पेंशनरों के लिए 5-10-15 के मानदण्ड को हटाने का आग्रह किया।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…