<p>मुख्यमंत्री जयाराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने श्रीनगर आतंकी हमले में शहीद हुए पालमपुर के धेरू गांव के अशोक कुमार के शहादत पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए अशोक कुमार के सर्वाच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।</p>
<p>वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'श्रीनगर में CISF पर आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हमले के कारण हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के रहने वाले जवान अशोग कुमार और असम के उप निरिक्षक गंगा राम शहीद हो गए। देश रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले दोनों वीरों को मैं नमन करता हूं। परिवारजनों के सा मेरी संवेदाए हैं।</p>
<p>पूर्व मंत्री ने लिखा की केंद्र सरकार को सोचना चाहिए कि पैरा मिल्ट्री फोर्सेस के हमारे जवान भी विषम और कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। देश के अंदर बैठे दुश्मन से हमारी हिफाजत करते हैं। अपने प्राणों की बाजी लगाते हैं। इन सब विषयों पर गौर करते हुए पैरा मिल्ट्री फोर्सेस के जवानों को भी पहले की तरह रेंशन का प्रावधान रखना चाहिए। उन्हें इस स्कीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। '<br />
</p>
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…