Follow Us:

IGMC में भर्ती सरवीण चौधरी का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे CM जयराम ठाकुर

पी. चंद, शिमला |

समाजिक एवं न्याय मंत्री सरवीण चौधरी हृदय रोग के चलते आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। बीते कल ही डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया था। आज सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। वहीं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे आम जनमानस से भी उनकी समस्याएं सुनी और बजुर्गों का हालचाल भी जाना।