Follow Us:

दिल्ली में अमित शाह और निर्मला सीतारमण से मिले CM जयराम ठाकुर

डेस्क |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार सुबह शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हों वित्त मंत्री से हिमाचल से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। वहीं, वित्त मंत्री ने भी उन्हें हिमाचल के लिए हर संभव मदद देने का का भरोसा दिया।

इसके पश्चात सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की। जयराम ठाकुर ने गृह मंत्री से हिमाचल से जुड़े विभिन्न विकास विषयों पर चर्चा की और सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की। वहीं, गृह मंत्री ने भी हिमाचल के विकास हेतु हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।