Follow Us:

इन्वेस्टर मीट के बाद होगा हिमाचल मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदलः मुख्यमंत्री

पी. चंद, शिमला |

धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट के बाद  हिमाचल मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में ही नहीं बल्कि ओवर आल परफॉर्मेंस के आधार पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा साथ ही विस्तार का भी यही पैमाना रहेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से रूबरू हुए और बताया कि इन्वेस्टर मीट के बाद आला कमान से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल फ़ेरबदल और विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल फेरबदल के संकेत से कई मंत्री अब चिंता में पड़ गए हैं।