<p>आपातकालीन स्थिति में अब फर्स्ट रेस्पॉन्डर एंबुलेंस आपके घर द्वार पहुंचेगी। ये एंबुलेंस सेवा मोटरसाइकिल के रूप है है जो कि छोटे मोटे रास्तों को चीरते हुए मदद के लिए पहुंच जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की जा रही दो पहिया एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधानसभा से हरी झंडी दिखाकर किया।</p>
<p>हिमाचल के ऊबड़-खाबड़ रास्तों और ट्रैफिक समस्या से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फ़िलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो मोबाइल एंबुलेंस शुरू की है। यदि ट्रायल सफल रहा तो ओर भी ऐसी दो पहिया एंबुलेंस जरूरत के मुताबिक शुरू की जाएंगी। इस एम्बुलेंस में फर्स्ट एड सहित आपातकाल के जरूरी उपकरण भी मौजूद है।</p>
<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल देश भर में पांचवा ऐसा राज्य है जहां ये एम्बुलेंस शुरू की गई है। उत्तर भारत के राज्यों में हिमाचल पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां ये दो पहिया एंम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। जिसमें आपातकाल की किट मौजूद है जिससे प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(848).jpeg” style=”height:693px; width:1000px” /></p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…