Follow Us:

अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर CM जयराम ने जताया शोक

समाचार फर्स्ट |

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री के श्रीदेवी की दुबई में हार्ट अटैक से निधन की खबर सुनकर पूरा देश सदमे में है। महज चार साल की उम्र में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली बेहतरीन अदाकार श्रीदेवी के निधन पर हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने शोक जताया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट के जरिए अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर दुख जताते हुए इसे मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है। सीएम जयराम ने लिखा है कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और प्रतिभाओं की इन्द्रधनुष श्रीदेवी के आकस्मिक निधन का बहुत दुख हुआ! यह मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है! भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दे!

बता दें कि अभिनेत्री श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में एक फैमिली वेडिंग में शामिल होने पहुंची थीं। जहां अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया।