Categories: हिमाचल

प्रवासियों के डेटा बेस बनाने के लिए विकसित स्किल रजिस्टर का CM ने किया शुभारंभ

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत लॉकडाउन के दौरान हिमाचल प्रदेश में आने वाले प्रवासियों के डेटा बेस बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित स्किल रजिस्टर का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति skillregister.hp.gov.in के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। विभिन्न कंपनियां और औद्योगिक घराने भी इस पोर्टल पर अपनी आवश्यकताओं को दर्ज कर सकते हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में लौटे लोग अपनी शैक्षिक योग्यता, कौशल और नौकरी की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी अपलोड कर सकते हैं। इससे राज्य में उपलब्ध कौशल की पहचान करने और कौशल उन्नयन आवश्यकताओं के विश्लेषण में भी सहायता मिलेगी। यह उद्योगों को एक क्लिक पर कुशल श्रमशक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पंजीकरण मोबाइल नंबर और आधार नंबर पर आधारित होगा और लोगों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। कौशल के बारे में रिपोर्ट जिलावार, शैक्षिक योग्यता वार और कार्य अनुभव के अनुसार तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल रजिस्टर को औद्योगिक घरानों के साथ जोड़ा जाएगा ताकि उद्योगों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इस रजिस्टर में आवश्यकता के अनुसार कौशल उन्नयन का भी प्रावधान होगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला सचिवालय के बाहर गरजे शिक्षित बेरोजगार

  सरकार को याद दिलाई रोजगार देने की गारंटी आउटसोर्स पर हो रही भर्तियों का…

2 mins ago

बड़े उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी समाप्त: जानें किन्हें मिलेगी राहत

22केवी तक के छोटे उद्योगों को जारी रहेगी राहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी 6.5 फीसदी…

9 mins ago

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 180 पदों पर भर्ती को मंजूरी, दो भर्ती परिणाम भी होंगे जारी

  Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

18 mins ago

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

8 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

8 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

8 hours ago