मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार द्वारा राज्य में कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए की जा रही पहल और कदमों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से ही ठोस कदम उठाए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है और एक्टिव केस फाइंडिंग कैम्पेन के तहत घर-घर जाकर हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।

राज्यपाल ने इस महामारी से लड़ने और प्रदेश के लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे दिशानिर्देशों का प्रदेश में पालन किए जाने पर संतोष व्यक्त किया।

राज्यपाल ने हि.प्र. कोविड-19 सॉलिडैरिटी रिस्पॉन्स फंड में दिया अशंदान

इस अवसर पर राज्यपाल ने हि.प्र. कोविड-19 सॉलिडैरिटी रिस्पॉन्स फंड के लिए मुख्यमंत्री को 2,44,500 रुपये का अशंदान भी दिया। राज्यपाल ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के लिए उठाए गए कदमों तथा वर्तमान स्थिति के बारे में भी अवगत कराया। राज्यपाल ने महावीर जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई अहिंसा, सत्य और त्याग की शिक्षा आज भी प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि हमें समाज में शांति, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने के लिए इनका पालन करना चाहिए। राज्यपाल ने कोरोना वायरस के संबंध में राजभवन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और कोविड-19 से निपटने में राज्य प्रशासन के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…