Follow Us:

राज्यत्व दिवस पर सीएम ने सरकारी कर्मचारियों को दी ये सौगात

पी.चंद |

हिमाचल के राज्यत्व दिवस पर सीएम ने हिमाचल के कर्मचारियों को बढ़ा तोहफा दिया है। कुल्लू के आनी में सीएम ने प्रदेश के कर्मचारियों 1 जनवरी 2016 से 8 फीसदी अंतरिम राहत की घोषणा की है। सीएम के इस एलान के बाद प्रदेश सरकार पर  700 करोड़ का अतिरिक्त बोझ सरकार के खजाने पर पड़ेगा।

बता दें कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाने के लिए सीएम जयराम ठाकुर एक दिन पहले ही आनी पहुंच चुके थे। नारकंडा में हुई बर्फबारी से सड़क बंद होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया जिसके चलते मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से वाया वसंतपुर होकर आनी पहुंचे।