Follow Us:

CM ने हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा निर्मित आधिकारिक वीडियो किया जारी

|

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ द्वारा बनाया गया आधिकारिक वीडियो ‘कोविड मन्त्र’ जारी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह म्यूजिकल वीडियो कोविड-19 मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने में सहायक सिद्ध होगा और प्रदेशवासियों को कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।  

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा स्वयं निर्मित इस वीडियो को लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार के बारे में जागरूक करने के लिए बनाया गया है।