Follow Us:

संस्कार संस्था ने Covid-19 मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 हज़ार

डेस्क |

बिलासपुर के घुमारवीं की अग्रणी समाज सेवी संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51000 रू की सहयोग राशि दी। संस्था के अध्यक्ष अमृत कतना ने बताया कि संस्था इस विपत्ति की घड़ी में अपना भरपूर योगदान देगी। हम सब का समाज के प्रति दायित्व है कि हमारे आस पास कोई भी व्यक्ति वो चाहे कोई भी हो भूखा न सोए ।

संस्था घुमारवीं उपमंडल में रह रहे ऐसे मजदूरों और परिवारों को जो मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। अब इस महामारी में मजदूरी नही कर पा रहे है उन्हें राशन मुहैया करा रही है। अस्पतालों में भी ब्लड बैंक में कमी आयी है इसलिए संस्था अपने सदस्यों के माध्यम से रक्तदान भी करेगी। वहीं, कांगड़ा के जेकेआर टाटा मोटर्स ने 5 लाख की राशि रिलीफ फंड में दी है।