हिमाचल

सीएम बोले- पंचायत चौकीदारों की सेवाओं से संबंधित नीति बनाएगी सरकार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चौकीदारों की सेवाओं से सम्बन्धित नीति भी बनाएगी। साथ ही पंचायत चौकीदारों की विभिन्न उचित मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों में पंचायत चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायत चौकीदारों के मासिक मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब पंचायत चौकीदार 6500 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त करेंगे। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में उनके मानदेय में 2350 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में भी 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाएगी। अब इन्हें प्रतिदिन 350 रुपये मिलेंगे।

वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने मानदेय में 1700 रुपये प्रतिमाह और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके मानदेय में 1825 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया। आशा कार्यकर्ताओं को अब 4700 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राणा ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

41 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

51 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago