Categories: हिमाचल

छोटे बागवानों को राहत देने के लिए कोर्ट जाएगी सरकार

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के मामले में प्रदेश सरकार छोटे किसानों को राहत देने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार जल्द ही कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। यह आश्वासन सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को विधायक नरेंद्र बरागटा की अगुवाई में मिलने आए प्रतिनिधिमंडल को दिया।

जयराम ने इसके साथ ही मलकीयती भूमि से सेब के पेड़ काटने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जयराम ने कहा कि हम ने सारे मामले का कानूनी पहलू को अध्ययन किया है। जिन लोगों ने बड़े स्तर पर बन भूमि पर कब्जा कर रखा है उनको राहत देना संभव नहीं है लेकिन जो छोटे किसान हैं उनको राहत दी जा सकती है।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरोप लगते रहे हैं कि अगर किसी की मलकियती भूमि से पेड़ कटे होंगे तो अधिकारियों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी। लोग चाहें तो इस संबंध में लिखित शिकायत दे सकते हैं। जाहिर है कि इन दिनों ऊपरी शिमला में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एसआईटी की ओर से पेड़ काटने का अभियान छेड़ा गया है।

बता दें की इन दिनों  शिमला के जुब्बल इलाके में पेड़ कटान के लिए एसआईटी की टीम की निगरानी में पेड़ काटने का काम किया जा रहा है, लेकिन कई बागवानों का आरोप है की टीम के सदस्य बिना उनके कागजातों को जांचे कारवाई करने में जुटे हुए हैं और छोटे किसानो को भूमिहीन बनाया जा रहा है। यही नहीं कई लोगों को एसआईटी ने घर तक खाली करने का नोटीस दे दिया है।

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

21 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

54 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago