हिमाचल

CM ने पुलिस विभाग के उपकरणों को दिखाई हरी झंडी, अपराध के साथ सड़क सुरक्षा में होंगे मददगार

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के मकसद से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ओक ओवर से राज्य पुलिस विभाग के 29 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग के 40 लेजर स्पीड मीटर, 124 बॉडी वॉर्न कैमरा और 129 लाइट बैटन भी लॉन्च किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस विभाग को विश्व स्तरीय तकनीक से युक्त आधुनिक उपकरण और सुविधाएं प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपनी प्रतिभा और दक्षता से देश भर में अलग पहचान बनाई है। भविष्य में प्रदेश में अपराध को लेकर लोगों को जागरूक करने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि लेजर स्पीड मीटर कैमरा के माध्यम से यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने व दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। बॉडी वॉर्न कैमरा के माध्यम से यातायात व्यवस्था में तैनात जवानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता लाने में सहायता मिलेगी। लाइट बैटन के माध्यम से रात के समय जवानों द्वारा किए गए इशारों को समझने में चालकों को सहायता मिलेगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

3 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago