पॉलिटिक्स

सुक्खू के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- खबरों में बने रहने के लिए दे रहे झूठे और भ्रामक बयान

प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और वन मंत्री राकेश पठानिया ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार किया। भाजपा नेताओं ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा कि सुक्खू केवल खबरों में बने रहने के लिए झूठे, भ्रामक और तथ्यहीन बयान देकर अफवाहें फैला रहे हैं। मंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में लोगों का विश्वास खो दिया है। प्रदेश के साथ-साथ देश में भी लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सभी कांग्रेसी नेता उनकी जगह लेने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

‘अपना कुनबा संभाले कांग्रेसी नेता’

BJP नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्वविहीन, मुद्दावहीन और दिशाहीन पार्टी बन चुकी है और प्रदेश की जनता इस वर्ष नवम्बर में होने वाले आम चुनावों में कांग्रेस को मुहंतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को याद दिलाया कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और कांग्रेस केवल एक परिवार विशेष की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता दूसरों पर कीचड़ उछालने की बजाय अपना कुनबा सम्भालें।

मंत्रियों ने कहा कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित होने वाले मुख्यमंत्री वाला आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। उनका यह बयान आधारहीन और सत्य से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें केन्द्रीय नेतृत्व का पूर्ण विश्वास और स्नेह प्राप्त है। पार्टी ने उनकी क्षमताओं पर विश्वास व्यक्त किया है और उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

‘कांग्रेस कार्यकाल में चरम पर था भ्रष्टाचार’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप भी निराधार और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं, क्योंकि वर्तमान सरकार के लगभग चार वर्ष और चार महीनों के कार्यकाल के दौरान प्रदेश का समग्र और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हुआ है और सरकार के विरूद्ध भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था और तत्कालीन सरकार के विरूद्ध लगभग हर दिन भ्रष्टाचार के मामले उजागर होते रहते थे।

‘कांग्रेस की स्थिति बिन दुल्हे की बारात जैसी’

BJP मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेता एक दूसरे को पछाड़ते हुए वरिष्ठ नेतृत्व के सामने अपना वर्चस्व साबित करने की होड़ में लगे हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के पास नीति, चरित्र और नेतृत्व कर सकने वाले चेहरे की कमी है जबकि भाजपा के पास केन्द्र और राज्य में सक्षम और कुशल नेतृत्व है। उन्होंने कांग्रेस नेता को चुनौती देते हुए कहा कि वे उस नेता का नाम बताएं जिनके नेतृत्व में कांग्रेस आने वाले चुनाव लड़ने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति बिना दुल्हे की बारात जैसी है और कांग्रेस पार्टी में राज्य के लगभग हर जिले में अपना एक मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के नेताओं के झूठे वादों से भलीभांति परिचित है और उनके झूठे प्रचार से किसी भी तरह के बहकावे में आने वाली नहीं है।

‘BJP की चिंता छोड़ अपनी पार्टी पर दें ध्यान’

मंत्रियों ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सलाह दी कि वे अपनी पार्टी पर ध्यान दें और भाजपा के बारे में चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पार्टी और पार्टी का सक्षम नेतृत्व अपने दम पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेताओं को आइना दिखाएगी, क्योंकि जनता केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार से मिलने वाले लाभों से भलीभांति परिचित है। प्रदेश की जनता चाहती है कि इन डबल इंजन सरकारों के माध्यम से राज्य में विकास निर्बाध रूप से जारी रहे।

ये भी पढ़ें….https://samacharfirst.com/politics/himachal-pradesh-congress-mla-on-jairam-govt-at-shimla-97571.html

बता दें कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम जयराम पर हमला बोलते हुए कहा था कि जयराम सरकार का कंट्रोल दिल्ली में है और सभी निर्णय दिल्ली भाजपा हाई कमान ले रही है। मुख्यमंत्री लाचार नजर आ रहे। महंगाई पिछले आठ साल में आसमान छू रही है। तेल, रसोई गैस, दालें सभी आम आदमी की पहुंच से बाहर है। 70 साल में इतनी कीमतें नहीं बढ़ी जितनी पिछली 8 साल में बढ़ गई और भाजपा केवल अपने राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए काम कर रही है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

19 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

34 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

46 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

58 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago