हिमाचल

सीएम सुक्खु ने शाहपुर के लिए दी विकास की सौगात: पठानिया

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर नगर पंचायत में 56.56 करोड़ सीवरेज के लिए स्वीकृत किए गए हैं

जबकि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डे बोर्डिंग स्कूल खोलने, मॉडर्न पुलिस स्टेशन के भवन, धारकंडी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय को बजट और स्टाफ की स्वीकृति करने सहित लंज राजकीय महाविद्यालय के भवन में पानी बिजली बहाल करने और, जलशक्ति बिभाग की पानी की करोड़ो रूपये की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करके शाहपुर विस क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में वर्तमान सरकार राज्य के बहुमुखी विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं एवं कार्यक्रमों का निर्धारण सुनिश्चित किया जा रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा के दौरान भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने आपदा प्रबंधों का स्वयं जायजा तथा निरीक्षण कर प्रभावितों को त्वरित फौरी राहत उपलब्ध करवाई है तथा राहत तथा पुनर्वास के कार्यों को भी गति प्रदान की है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विगत दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से मिलकर भारी बारिश से शाहपुर क्षेत्र में हुए नुक्सान की जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भारी बारिश के चलते शाहपुर क्षेत्र के चडी, राजोल, अंसुई, डोहब, रिडकमार, बोह, रुलेहड़, सल्ली, दरिणी, घेरा, कुठारना, खडीबेहि, भतल्ला व चंगर क्षेत्र की हार चक्कियां, ठेहड़, भरूपलाहड़, मनेई, परगोड़, लंज खास, अपर लंज, डडोली पंचायत का दौरा करके हुए नुकसान का जायजा लिया था। पठानिया ने कहा कि इन क्षेत्रों के लिए विशेष बजट का आग्रह किया है ताकि लोगों की भरपाई भी हो सके तथा उनकी सुविधाएं भी बहाल हो सकें।

Kritika

Recent Posts

बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं तक पहुंचाएं वोटर स्लिप: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों को वोटर स्लिप…

2 hours ago

अपनी पार्टी का संविधान न मानने वाले कर रहे है संविधान बचाने की मांग: राजीव भारद्वाज

अपनी पार्टी का संविधान न मानने वाले कर रहे है संविधान बचाने की मांग: राजीव…

2 hours ago

चुनाव डयूटी पर तैनात धर्मशाला विस के मतदाताओं को भरने होंगे दो बैलेट पेपर

चुनाव डयूटी पर तैनात धर्मशाला विस के मतदाताओं को भरने होंगे दो बैलेट पेपर  …

3 hours ago

82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन: मुख्यमंत्री

-बिकाऊ विधायकों का सरगना भू माफिया भी, ड्राइवर नेक राम के नाम से खरीदी 10…

3 hours ago

नगरोटा बगवां: RS बाली ने 5 साल से बंद पुल का काम फिरसे कराया शुरू

कांगड़ा: आर एस बाली, कैबिनेट मंत्री रैंक एवं नगरोटा बगवां के विधायक, ने अपनी विधानसभा…

4 hours ago

लोग भाजपा के लारा लप्पो में न आएं और आनंद शर्मा को विजयी बनाएं: बाली

नगरोटा बगवां: वीरवार को नगरोटा बगवां के विधायक एवं कैबिनेट रैंक मंत्री आर एस बाली ने…

20 hours ago