हिमाचल

राज्यपाल से मिले सीएम सुक्खू, कई मुद्दों पर की बात

राज्यपाल से मिले सीएम सुक्खू, कुलपतियों की नियुक्ति संबंधी बिल पर शुरू हुए विवाद पर रखी अपनी बात, बोले राज्यपाल की नाराजगी भी जायज, बिल सरकार के ही पास,भविष्य में राज्यपाल के साथ बेहतर बनाया जायेगा संवाद, बरसात से निपटने के अधिकारियों को दिए गए हैं निर्देश।

राजभवन से कुलपतियों के नियुक्ति संबंधी बिल से शुरू हुए विवाद को शांत करने के लिए आज सीएम सुक्खू राज्यपाल से मिलने राजभवन में मिले। तक़रीबन चार महीनों के बाद सीएम सुक्खू का राज्यपाल से मिलना हुआ। बीते रोज ही राज्यपाल ने विश्व विद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति संबंधी बिल को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया था और कहा था कि बिल राजभवन में नहीं है.

बल्कि सरकार के पास ही पड़ा है ऐसे में कृषि मंत्री कुलपतियों की नियुक्ति नहीं होने पर राजभवन को गलत दोष दे रहे हैं। सीएम सुक्खू ने राज्यपाल से मुलाकात कर कहा कि कुछ मसलों को लेकर राज्यपाल ने नाराजगी जताई है जो जायज़ भी है।

योगा डे पर सरकार की तरफ़ से कोई मंत्री, विधायक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल नही हुआ जिसको लेकर राज्यपाल ने नाराजगी जताई है जबकि कुलपतियों की नियुक्ति संबंधी बिल भी सरकार के पास ही है और संवाद की कमी के चलते ऐसा हुआ है इसलिए भविष्य में राज्यपाल से संवाद को बेहतर बनाया जायेगा ताकि इस तरफ़ की गलतफेमी न हो। सरकार कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर जल्द फैसला ले लेगी।

प्रदेश में बरसात के मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं और वह स्वयं भी देखरेख कर रहे हैं। बीते वर्ष बरसात में हुए नुकसान को देखते हुए सीएम सुक्खू ने इस वर्ष लोगों को वर्षा के समय एहतियात बरतने और नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।

कानून व्यवस्था के प्रश्न पर सीएम सुक्खू ने कहा कि कानून की नज़र में सभी लोग एक समान है वह चाहे आम आदमी हो या कोई नेता हो। बिलासपुर की घटना में पुलिस कानून के तहत काम कर रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ को सरकार बर्दास्त नहीं करेंगी।

Kritika

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

6 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

7 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

7 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

7 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

13 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

13 hours ago