हिमाचल

CM सुक्खू की बड़ी घोषणा, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

हिमाचल प्रदेश में 18 साल से 59 साल की हर महिला को 1 हजार 500 रुपए मिलेंगे. इसमें सरकार के हर साल 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह घोषणा उनकी ओर से बजट के रिप्लाई के दौरान की जानी थी, लेकिन उन्होंने शोर के बीच इस घोषणा को करना सही नहीं समझा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश की करीब पांच लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार इसमें हर महीने करीब 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को यह राशि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव से पहले यह कांग्रेस की सबसे बड़ी गारंटियों में से एक थी. हालांकि जब कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले यह गारंटी दी थी, तब बिना किसी शर्त हर महिला को 1 हजार 500 दिए जाने की बात कही थी।

प्रदेश में महिलाओं की संख्या करीब 23 लाख है, लेकिन अब सरकार ने इसके लिए आय सीमा भी तय की है. नियमों के मुताबिक, अब प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महिलाओं से इसके फॉर्म भरवाए जाएंगे और 1 अप्रैल से ही यह लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। फरवरी महीने के अंत में ही मुख्यमंत्री ने जिला लाहौल स्पीति की महिलाओं को यह लाभ देना शुरू किया था।

Kritika

Recent Posts

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

2 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

2 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

3 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

3 hours ago

लक्ष्य तय करें और उसके लिए कड़ी मेहनत करें

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत महिला एवं बाल विकास…

3 hours ago

Nahan: NSUI ने दिल्ली गेट के समीप फूंका मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी के मंत्री ने की थी बयान बाजी मंत्री…

5 hours ago