हिमाचल

परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात

शिमला: कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे परस राम धीमान ने सोमवार को समर्थकों सहित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। निष्कासन खत्म होने के बाद परस राम पहली बार मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परस राम व उनके समर्थकों को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में वापसी करवाई।
समर्थकों के साथ मिलने पहुंचे परस राम के साथ कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पंकज परमार अध्यक्ष जिला परिषद कुल्लू, शेर सिंह ठाकुर पूर्व महासचिव डीसीसी कुल्लू, पूरन वर्मा पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनी, कैलाश शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनी, विजय कुमार, सीमा वर्मा पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष आनी, गोविंद शर्मा पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस, ओम प्रकाश, अजीत सिंह ठाकुर, पवन ठाकुर, संयोग ठाकुर, चेतन चौहान, प्रदीप ठाकुर,ईशान सिंघा, उत्तम ठाकुर,लोक राज ठाकुर, हितेश कैथ, लाल चंद, अशोक ठाकुर, संजीव ठाकुर मौजूद रहे।
परस राम व समर्थकों ने आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये भी दिये। पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि वह निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह पार्टी की सेवा करेंगे। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसे बखूबी निभाएंगे। इस दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, सीपीएस संजय अवस्थी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा भी उपस्थित रहे।
Kritika

Recent Posts

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

1 hour ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

2 hours ago

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

17 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

17 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

18 hours ago