हिमाचल

जयसिंहपुर, पालमपुर और सुलह को मुख्यमंत्री देंगे 492 करोड़ की सौगातें

धर्मशाला, 13 मार्च: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु 14 मार्च को कांगड़ा जिला के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र में 492 करोड़ 34 लाख की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 140 करोड़ 67 लाख, पालमपुर में 302 करोड़ 51 लाख तथा सुलह विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री 14 मार्च (वीरवार) को प्रातः 11ः05 पर जयसिंहपुर मैदान कलामंच में पहुंचकर 13 करोड़ 30 लाख रूपये से निर्मित दो परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 127 करोड़ 37 लाख से बनने वाली 15 परियोजनाओं को शिलान्यास करेंगे। तत्पश्चात वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पालमपुर स्थित विला कैमिलिया में 33 करोड़ 4 लाख की लागत से निर्मित जलशक्ति विभाग की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं 269 करोड़ 47 लाख से बनने वाली विभिन्न विभागों की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान विला कैमिलिया में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे।
दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मुख्यमंत्री सुलह विधानसभा क्षेत्र के मनसिंबल में जनसभा को संबोधित करने के साथ 49 करोड़ 16 लाख की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग की सात परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
Kritika

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

3 mins ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

29 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

4 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago