चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए निषाद कुमार की सराहना की।
सुक्खू ने कहा कि निषाद कुमार सभी विशेषकर प्रदेश के युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं। देश व प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए निषाद कुमार की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
प्रतियोगिता के दौरान निषाद कुमार द्वारा प्रदर्शित लग्न तथा मेहनत युवाओं को सफल बनने की सीख देती है। उन्होंने जिस प्रकार अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से शारीरिक अक्षमता व चुनौतियों का सामना किया है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में उनकी सफलता की कामना की। विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन बबलू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…