हिमाचल

सुक्खू का बयान…भाजपा क्यों परेशान?

सियासत में अक्सर एक दूसरे पर छीटाकशी देखने को मिलती रहती है. नेता एक दूसरे पर टिप्पणियां भी करते हैं, लेकिन इन बयानों के सियासी तौर पर क्या मायने हैं.. ये भी समझना जरूरी है. दरअसल, आजकल हिमाचल की हिमाचल की सियासी फिजा में सिर्फ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान गूंज रहे हैं..और इन बयानों के जरिए भाजपा कांग्रेस को घेरती जा रही है.. बागियों पर 15-15 करोड़ में बिकने के मुख्यमंत्री के आरोपों पर तो मानहानि का केस दायर कर ही दिया गया है..लेकिन अब मुख्यमंत्री के एक और बयान पर घमाचास मच गया है..जिसमें मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के बागी और कुटलैहड़ से भाजपा उम्मीदवार दाविंदर सिंह भुट्टो को लेकर जनता से मजाकिया अंदाज में एक अपील की थी..लेकिन अब इस अपील को भाजपा ने मुद्दा बना दिया है.

दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू जनता से अपील कर रहे थे कि जो भाजपा के उम्मीदवार कांग्रेस से बागी होकर आए हैं, उन्हें अपने अपने वोटों के जरिए कुट्टो.. लेकिन अब भाजपा मुख्यमंत्री की तरफ से मजाकिया अंदाज में दिए इस बयान को सियासी तौर पर भुनाने में जुट गई है. भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार और रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमला बोला है.

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में आगे ये साफ किया है कि राजनीति में कुट्टो का मतलब होता है..वोटों के जरिए किसी को कुट्टो.. अब सवाल ये है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के इन बयानों को भाजपा चुनावों में अपने पक्ष में कितना भुना पाती है.. ये देखने वाली बात होगी.. लेकिन अब आप भी ये तय कीजिए कि मुख्यमंत्री सुक्खू के इस बयान को आप कैसे देखते हैं.. और भाजपा के मुख्यमंत्री सुक्खू पर लगाए गए आरोपों पर आपको कितना दम लगता है?

Kritika

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago