हिमाचल

बल्क ड्रग पार्क में अवसंरचना विकास के लिए जारी किए 50 करोड़ः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऊना जिले के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क में अवसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मुख्यमंत्री आज यहां उद्योग विभाग की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्माण से संबंधित सभी विभागों और एजेंसियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में स्थल विकास, सड़कें, डिस्चार्ज ट्रीटमैंट संयंत्र, भाप उत्पादन, डक्टिंग सहित विभिन्न संरचनाओं का विकास कार्य किया जाना है।

उन्होंने कहा कि इन सभी संरचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए। विभिन्न स्तरां पर गुणवत्ता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही कार्य योजना पर दृढ़ता से आगे बढ़ा जाए। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग की अन्य विभिन्न परियोजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की तथा निविदा, वित्तीय संसाधन, भूमि हस्तांतरण आदि मामलों को लेकर तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि विकासात्मक परियोजनाओं का लाभ समयबद्ध आम लोगों को सुनिश्चित किया जा सके।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विभाग की परियोजनाओं में हरित हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के दृष्टिगत दृढ़ता से कार्य किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विकसित हिमाचल की अवधारणा को पूरा करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएं। बैठक में प्रधान सचिव उद्योग आर. डी. नजीम, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

1 hour ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

2 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

2 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

3 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

3 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

3 hours ago