Follow Us:

सविधान दिवस पर 26 नवंबर को चौड़ा मैदान में होगा कार्यक्रम ,सीएम करेंगे शिरकत

|

26 जनवरी को देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है और इस उपलक्ष पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी चौड़ा मैदान में संविधान दिवस बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मनाया जा रहा है जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सहित मंत्री और नगर निगम के महापौर पार्षद शिरकत करेंगे जहां पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे और मुख्यमंत्री लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाएंगे।

कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि संविधान दिवस के उपलक्ष पर शिमला के चौड़ा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और यह पहली बार हो रहा है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को शिरकत करेंगे इसके अलावा मंत्रिमंडल के सदस्य नगर निगम के महापौर महापौर सहित लोग भी मौजूद रहेंगे बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही मुख्यमंत्री संविधान की शपथ दिलाएंगे। उन्होंने लोगों से सुबह 10:30 बजे चौड़ा मैदान पहुंचने का आग्रह भी किया।