हिमाचल

प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पालमपुर में बीडीओ कार्यालय परिसर, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय कार्यालय निर्माण के लिए समुचित धन का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पालमपुर में शहीद स्मारक, पालमपुर अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने तथा ऑपरेशन थियेटर का निर्माण करने, शहर के लिए सीवरेज स्कीम, ओबीसी भवन, पालमपुर बस अड्डे के विस्तारीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज बदेहड़-पट्टी रोड पर पुल का निर्माण, लिंगटी खड्ड-नगरी मणिमहेश सड़क, नागनी से लसेडु चिम्बलहार पुल के निर्माण तथा राजपुर गोस्वामी गणेश दत्त कॉलेज के निकट रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा भी की।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भविष्य में पालमपुर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए और अधिक धनराशि खर्च की जाएगी, जिसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है और आने वाले समय में पालमपुर का परिदृश्य बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से कांगड़ा जिला का विकास विशेष प्राथमिकता रही है और इसी दिशा में अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सभा चुनाव के दौरान छह कांग्रेस विधायकों ने बागी बनकर क्रॉस वोटिंग की। उनमें कांगड़ा जिला के एक नेता भी शामिल हैं, जो स्वयं भी सरकार में मंत्री और युवा कांग्रेस के महासचिव रहे, लेकिन उन्होंने पार्टी को आघात पहुंचाया उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना सत्ता के छटपटा रहे हैं, जबकि मैंने 35 साल संघर्ष किया है और वह षड्यंत्रों से घबराने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता विश्वास का हनन करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘‘वर्तमान राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर आम आदमी के विश्वास के लिए धन का प्रावधान कर रही है जबकि कुछ लोग पैसा खर्च कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। ऐसे लोग जनता की क्या सेवा करेंगे। आज अगर मैं मुख्यमंत्री बना हूं तो यह जनता की ताकत है। धन-बल से कुर्सी की चाह रखने वालों को हिमाचल प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वर्तमान सरकार पूरे पांच साल जन सेवा करेगी और पूरी ईमानदारी के साथ काम करेगी।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की अवधि को 51 दिन से घटाकर 21 दिन किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बिना स्टाफ के स्वास्थ्य तथा शिक्षण संस्थान नहीं खोलेगी तथा हर संस्थान के परिचालन के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आधुनिक तकनीक को इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश में 55 लाख लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं। जबकि पिछली भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ को देखते हुए अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में 900 से अधिक शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थान खोले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 90 हजार के अधिक इंतकाल व सात हजार से अधिक तकसीम के मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कि 15 माह के कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने आर्थिक और आपदा से उत्पन्न चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनीतिक लाभ को देखते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की। जबकि पुरानी पेंशन प्रदान करने पर केंद्र सरकार ने कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों को छीनकर कांग्रेस कार्यकाल में लागू की गई पुरानी पेंशन स्कीम को वापिस ले लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कोई भी विशेष पैकेज प्रदान नहीं किया, जबकि राज्य सरकार ने प्रत्येक आपदा प्रभावित घर को बसाने के लिए अपने सीमित संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज प्रदान किया।

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने पालमपुर की जनता को लगभग 250 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछले 14 माह के कार्यकाल में पालमपुर को अनेक परियोजनाएं दी हैं, जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को रोका गया। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी की विभिन्न पदों पर रहकर जन सेवा की और साबित किया कि वह किसी से भी डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सदैव मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है। पालमपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक संजय रतन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय चौहान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

9 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

14 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

14 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

15 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

15 hours ago