हिमाचल

चौपर से चंद्रताल की हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सिस्सू हेलीपैड में उतरे

केलांग: चौपर से चंद्रताल की हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सिस्सू हेलीपैड में उतरे| मीडिया से हुए रूबरू कहा चंद्र ताल में हालात मुश्किल भरे हैं | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि चंद्र ताल में हालात मुश्किल भरे हैं प्रशासन के अधिकारी व रेस्क्यू टीम मुश्किल भरे हालातों में प्रयास कर रहे हैं |

चंद्र ताल में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी व सीपीएस संजय अवस्थी राहत और बचाव कार्यों का संचालन करेंगे| जगत सिंह नेगी व संजय अवस्थी लोसर से चंद्रताल के लिए रवाना हुए है | आज शाम तक चंद्र ताल तक पहुंचेंगे, चंद्र ताल में 293 के करीब लोग फंसे हुए हैं बीआरओ द्वारा सड़क मार्ग बहाली का कार्य जोरों पर किया जा रहा है |

जिला लाहौल स्पीति में हुए नुकसान का भी उन्होंने उपायुक्त राहुल कुमार से अपडेट लिया और कहा की लाहौल घाटी में भी फंसे हुए पर्यटकों को चरणबद्ध तरीके से मनाली भेजने की समुचित व्यवस्था करें उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सिस्सू में मनाली के निजी स्कूल के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर मनाली भेजने की व्यवस्था करें इन बच्चों को फोरी राहत के तौर पर एक हजार प्रति छात्र प्रदान किया जाए |और 2 घंटे में सुरक्षित मनाली पहुंचाया जाए|

उन्होंने कहा कि स्पीति से अधिकांश पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है विभिन्न स्थानों पर फंसे 20-25 वाहनों को भी निकालने का कार्य किया जा रहा है | उन्होंने यह भी कहा कि सिस्सू व पागल नाले में फंसे वाहनों को भी सुरक्षित निकालने का कार्य किया जा रहा है | मुख्यमंत्री ने कहा की हिमाचल में भारी तबाही हुई है लोगों से अपील की है कि सरकार का इस घड़ी मे थोड़ा साथ दें | उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए मेहमानों को सही सलामत पहुंचाने का कार्य जोरों पर है सभी को सुरक्षित निकाला जाएगा | मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी हालात का जायजा लिया|

Kritika

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

5 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

5 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

5 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

6 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

10 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

11 hours ago