Follow Us:

अपने कॉलेज संजौली में CM ने ताजा की पुरानी यादें, 5 करोड़ की घोषणा

|

शिमला: इतिहास अपने आप को दोहराता है और भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वर्तमान में जीना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आज संजौली कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के दौरान कहीं। मुख्य्मंत्री ने भी इसी संजौली कॉलेज से अपनी शिक्षा ग्रहण की थीं और आज मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं।मुख्य्मंत्री ने कहा कि पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। बजट में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रावधान किया गया है।

मख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आने वाले समय में करने वाले है जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सके। सीएम ने कॉलेज से जुड़े अपने पुराने अनुभवों को भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया। मुख्य्मंत्री ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए हार्ड वर्क का मंत्र भी दिया।

मुख्यमंत्री ने संजौली कॉलेज के लिए पांच करोड़ की घोषणा की और कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी और क्लासरूम बनाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्री हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर और विधायक इंद्रदत्त लखन पाल, कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा और प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस दौरान सीएम ने कॉलेज के वर्तमान छात्रों के साथ पूर्व में रहें सहयोगी छात्रों को सम्मानित भी किया।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कहा की राहुल गांधी लोकतंत्र की आवाज़ है जिसको कोई नही दबा सकता है। सत्ता राहुल गांधी की की भारत जोड़ों यात्रा से। डर गई है। अब समय आ गया है कि तानाशाह सरकार के खिलाफ़ सभी दल एक साथ आए। राहुल गांधी ओर ज्यादा उभर कर सामने आयेंगे आने वाला वक़्त राहुल गांधी का है। CPS मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कानूनी प्रक्रिया जिसका जवाब सरकार देगी।