हिमाचल

परिवीक्षाधीन अधिकारियों से जनसेवा के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान

हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) फेयरलॉन, शिमला में आधार (फाउंडेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एच.पी.ए.एस.) और संबद्ध सेवाओं के 13 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज ओक ओवर शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें राज्य के हित में कड़ी मेहनत करने और लोगों की सेवा के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी चयनित अधिकारियों ने अपनी जीवन यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और अब उन्हें फील्ड में अनुभव हासिल करना होगा।

उन्होंने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा कि उन्हें सरकारी कार्यप्रणाली की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों को इसमें शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में भारी क्षति हुई है और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को अनुभव प्राप्त करने के लिए शीघ्र ही राहत कार्यों में तैनात करने का आश्वासन दिया ताकि वे बेहतर निर्णय क्षमता विकसित कर सकें। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। इस अवसर पर हिप्पा के अतिरिक्त निदेशक प्रशांत सरकेक भी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago