हिमाचल

शिमला में अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

आपदा से निपटने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आपदा प्रबंधन पर जन जागरूकता अभियान के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर 3 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में एसडीआरएफ होमगार्ड, मौसम विभाग, अग्निशमन विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा आपदा प्रबंधन और सुरक्षा नियमों व सुरक्षा की नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में आपदा से निपटने के लिए नवीनतम तकनीक और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है और आने वाले समय में आपदा से किस प्रकार निपटा जाए इसके लिए लोगों को जागरूक करने विशेष कर बच्चों को सुरक्षा नियमों को सीखने के लिए यह प्रदर्शनी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आपदा सुरक्षा कार्यक्रमों के तहत आज नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल जरूरी है जिसके लिए आज शिमला में हिमकोस्ट और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की के बीच भूकंपरोधी निर्माण तकनीक के सहयोग के लिए एमओयू साइन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोगों को आपदा के प्रति जागरूक करने और आने वाले समय में आपदा से किस प्रकार नई तकनीक के माध्यम से निपटा जाए यह जानकारी जन-जन तक पहुंचानी जरूरी है जिसके लिए प्रदेश 15 दिनों का समर्थ 2023 आपदा प्रबंधन जन जागरूकता अभियान चलाया गया है।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

7 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

7 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

21 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

22 hours ago