हिमाचल

सीएम ने सदन में रखी आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विधानसभा सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2023- 24 की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023- 24 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि 7.1 प्रतिशत होगी जबकि वित्तीय वर्ष 2022- 23 में यह 6 .9% थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 2,18,788 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में 2,35,199 रहने का अनुमान लगाया गया है।

प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2023- 24 के लिए अनुमानित राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय से 49, 345 अधिक है। कृषि और संबद्ध क्षेत्र का योगदान 2018-19 में 17,767 करोड़ से 49% बढ़कर 2023- 24 में 26,458 करोड़ हो गया है। हिमाचल प्रदेश में कोवड के कारण पर्यटकों के आगमन में कमी आई थी लेकिन वर्ष 2023 में 160.05 करोड़ पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं जो कि प्रदेश के लिए काफी संतोषजनक बात है यानी पर्यटकों का आगमन कोविड से पहले की तरह सामान्य हो गया है। सर्वेक्षण के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लिए श्रम बल भागीदारी दर सभी उम्र के लिए 61.3 प्रतिशत रही जो कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और अखिल भारतीय स्तर से अधिक है।

हिमाचल प्रदेश में 54.8 प्रतिशत महिलाएं पड़ोसी राज्य व अखिल भारतीय स्तर(27%) की तुलना में आर्थिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। वहीं अगर हिमाचल प्रदेश में गरीबी दर की बात की जाए तो 2013-14 में गरीबी दर 10.14 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 3.88 प्रतिशत हो गई है इस अवधि के दौरान लगभग 4.67 लाख लोग गरीबी रेखा से उभरे हैं।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

11 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

11 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

11 hours ago