हिमाचल

ढली डबललेन का सीएम ने किया उद्घाटन

शिमला शहर के लोगों को ट्रैफिक से मिलेंगी कुछ निजात

दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही आज से शुरू

शिमला के संजौली और ढली को जोड़ने वालीं नई डबललेन टनल का आज लोकार्पण कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टनल का विधिवत उद्घाटन किया औऱ आम जनता के लिए इसे खोल दिया गया है। ढली में इससे पहले, 172 साल पुरानी टनल से आवाजाही हो रही थी। यह टनल वन वे थी जिस वजह से यहां पर काफी ट्रैफिक जाम रहता था लेकिन अब इस डबललेन टनल के बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि टनल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था।कांग्रेस सरकार के आने के बाद कार्य में तेजी लाई गई। टनल से न केवल यातायात की समस्या हल होगी, बल्कि पर्यटन को भी इससे लाभ मिलेगी। नई टनल 155 मीटर लंबी है और डबललेन टनल में दोनों ओर फुटपाथ की सुविधा है। दीवारों पर हिमाचली संस्कृति से जुड़े 200 से अधिक चित्र बनाएं गए हैं।

सीएम ने बताया कि 27 दिसंबर को दिल्ली में AICC की बैठक है जिसमें लोकसभा पर चर्चा होगी।वह भी भी बैठक में भाग लेने दिल्ली जा रहे हैं और सभी मंत्री, सीपीएस और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में मौजुद रहेगी।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

5 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

5 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

5 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago