हिमाचल

CM ने 830 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने 830 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया और राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने, संसाधन सृजन और बहाली कार्यों की गति में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त विशेष केंद्रीय सहायता का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के दौरान सड़कों, पुलों, जलापूर्ति योजनाओं, सिंचाई योजनाओं, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों, पशुधन व मानव जीवन, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को हुई भारी क्षति के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि लगभग 8000 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने स्वयं के अल्प संसाधनों से राहत और बहाली अभियान चलाया जो राज्य के बुनियादी ढांचे को पटरी पर लाने के लिए अपर्याप्त है। ऐस में उन्होंने केंद्र से समर्थन और सहायता का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

सेब बागवानों को 153 करोड़ रूपये देेने पर CM का आभारः रोहित

सेब बागवानों को 153 करोड़ रूपये देेने पर सीएम का आभारः रोहित केन्द्र ने एमआईएस…

3 hours ago

राजनीतिक विज्ञापन का प्रसारण करने से पहले प्रमाणीकरण जरूरी: DC

राजनीतिक विज्ञापन का प्रसारण करने से पहले प्रमाणीकरण जरूरी: डीसी एमसीएमसी द्वारा 24 घंटे की…

3 hours ago

24 मई तक हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट, बरतें सावधानियां                

धर्मशाला: मौसम विज्ञान केन्द्र, शिमला और राज्य आपदा  प्रबंधन शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के…

3 hours ago

शिमला: पूर्व PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने दी…

3 hours ago

राज्यपाल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में डॉ. भरत बरोवालिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘बैलेंसिंग…

3 hours ago

आपका मत बनेगा मेरा आर्शीवाद, दो दोस्तों ने मतदाताओं को दिया संदेश

1 जून को आप अपना मत डाल कर आएंगे। मुझे आर्शीवाद मिल जाएगा।  आपका मत…

8 hours ago