Follow Us:

सीएम ने पहली बार दिखाई दिलेरी, 18 नौकरशाहों के ट्रांसफर, मनीषा नंदा को प्रधान सचिव पद से हटाया

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहली बार कदर काटा है। वह भी ऐसा कि नौकरशाही सन्न रह गई है। अब तक मुख्यमंत्री पर नौकरशाही के हावी होने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन, पहली बार मुख्यमंत्री ने सभी नौकरशाहों और विरोधियो को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है।

 

शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री ने दमखम दिखाते हुए एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इसमें सबसे ख़ास बात कि प्रधान सचिव (मुख्यमंत्री) के पद पर काम कर रहीं मनीषा नंदा को हटा कर उनकी जगह श्रीकांत बाल्डी को नियुक्त किया गया है। बाल्डी इससे पहले वित्त विभाग देख रहे थे। अब वित्त विभाग की जिम्मेदारी अनिल खांची को दी गई है।

इन अधिकारियों के तबादले

  1. श्रीकांत बाल्डी- प्रधान सचिव
  2. बीके अग्रवाल
  3. मनीषा नंदा – एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी
  4.  अनिल कुमार खांची- वित्त विभाग
  5. राम सुभाग सिंह
  6. अक्षय सूद
  7. दिनेश मल्होत्रा ट
  8. सुनील कुमार चौधरी
  9. राकेश कंवर
  10. रोहन चंद ठाकुर
  11. चंद्र प्रकाश वर्मा
  12. तरुण कपूर
  13. संजय गुप्ता
  14. आरडी धीमान
  15. प्रबोध सक्सेना
  16. जगदीश चंद्र
  17. ओंकार चंद शर्मा
  18. आरएन बत्ता