Follow Us:

दशहरे के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने किया लालड़ी नृत्य

समाचार फर्स्ट |

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू में लोकनृत्यकों के साथ पारंपरिक लोकनृत्य ‘लालड़ी’ में भाग लिया। इस नृत्य में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मालानृत्य करते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री ने लालड़ी नृत्य को प्रोत्साहन देने के लिए वर्ष 2016 में इसे दोबारा शुरू करवाया था।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा समारोह के समापन समारोह की अध्यक्षता करने पहुंचे थे। भुंतर हवाई अड्डे पर लोगों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने ढालपुर मैदान में घाटी के प्रमुख देवता भगवान रघुनाथ की पूजा-अर्चना की